मुस्लिम व्यक्ति पर महिला ने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

दिल्ली में एक 20 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति पर दिल्‍ली पुलिस ने केस दर्ज किया है, क्‍योंकि उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसे मई में शादी के बाद से धर्मपरिवर्तन के लिए मजबूर किया गया और ससुरालवालों द्वारा परेशान किया गया।

महिला ने सोमवार को दर्ज शिकायत में कहा, “पति के परिवार ने मुझे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। मुझे बुर्का पहनने और नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया। उसके पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।”

महिला का कहना है कि वह उस आदमी से पिछले साल के अंत में मिली, जब उसने घर पर एक कमरा किराए पर लिया था। उस समय उसने अपना धर्म प्रकट नहीं किया और दावा किया कि उसका कोई परिवार नहीं है।

कुछ महीनों के बाद जब दोनों करीब हो गए, तो उस आदमी ने उसे दिल्ली के दूसरे हिस्से में रहने वाले अपने परिवार से मिलवाया। रहस्योद्घाटन एक टकराव का कारण बना, जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने उसे आश्वासन दिया कि उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

शिकायत के अनुसार, एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। महिला ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए परेशान किया गया, उसे उसके माता-पिता से संपर्क करने से रोक दिया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इस शादी का एकमात्र उद्देश्य मेरा धर्म बदलना था। महिला ने अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ दायर बलात्कार, अपहरण, विश्वास के उल्लंघन और डराने जैसे आरोपों में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने कहा कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और जांच जारी है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

E-Paper