अक्षरा सिंह का नया गाना ‘मोरे होठवा से नथुनियां’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री व सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना आते ही वायरल हो जाता है। अक्षरा अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन हिट पर हिट म्यूजिक दे रही हैं। इधर आने का नहीं से लेकर कॉल करे क्या? गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया है।  अक्षरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का असर है जो आये दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नजर आते हैं।

देखें वीडियो… 

हाल ही में अक्षरा का नया गाना रिलीज़ हुआ है जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा का लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस गाने का नाम ‘मोरे होठवा से नथुनियां’ (More Hothwa Se Nathuniyan) है।  इस गाने ने यूट्यूब पर रिलीज़ के साथ ही 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हांसिल कर लिया है। इस गाने में अक्षरा ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। ये गाना उनके फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है।

E-Paper