नेहा कक्कड़ का ‘ख्याल रख्या कर’ गाना हुआ आउट, YouTube पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस खबर के वायरल होने के बाद से ही नेहा को शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जाने लगा। नेहा को इस कदर ट्रोल कर दिया गया कि उन्हें खुद ही पोस्ट कर ये जानकारी देनी पड़ गई कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। बल्कि उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘ख्याल रख्या कर’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं अब नेहा का नया गाना  ‘ख्याल रख्या कर’ रिलीज भी हो गया है। जिसके आउट होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है।

‘ख्याल रख्या कर’ गाने में नेहा कक्कड़ एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। वहीं, रोहनप्रीत सिंह उनका ख्याल रख रहे हैं। गाने में नेहा कभी वाइफ तो कभी मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। दोनों ही किरदारों में नेहा कक्कड़ काफी मासूम लग रही हैं। नेहा के किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। साथ ही लोग गाने को जमकर लाइक और शेयर करने में लगे हुए हैं।

‘ख्याल रख्या कर’ गाने को खुद नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके लिरिक्स बाबू ने लिखे हैं। यूट्यूब पर ये गाना आउट होते ही छा गया है। साथ ही फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं पति, प्रेमी और पापा के किरदार में रोहनप्रीत सिंह भी हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं।

फैंस हो गए थे गुमराह

18 दिसंबर को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उनके पति रोहनप्रीत सिंह उन्हें पकड़े नजर आएं। साथ ही नेहा का बेबी बंप भी सामने आया। इस तस्वीर के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा था,’ख्याल रख्या कर’। जिसके बाद कमेंट सेक्शन में रोहनप्रीत के कमेंट ने लोगों के शक को यकीन में बदल दिया। रोहनप्रीत ने कमेंट कर लिखा,’अब तो और भी ज्यादा रखना पड़ेगा।’ इसके साथ ही नेहा के भाई टोनी ने भी खबर की पुष्टि की और लिखा,’अब तो मैं मामा बन जाऊंगा।’

हालांकि फैंस इस पोस्ट को देखकर गुमराह हो गए थे कि नेहा सच में मां बनने वाली हैं, लेकिन नेहा की ये तस्वीर उनके एल्बम ‘ख्याल रख्या कर’ का हिस्सा थी।

E-Paper