22 दिसंबर 2020 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा

इस बात में कोई भी शक नहीं है, कि आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है, जो अपने दिन की शुरुआत अपने राशिफल से न करता हो तो चलिए जानते आज यानि 22 दिसंबर 2020 का राशिफल…. 

मेष: व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालेंगे। दाम्पत्य जीवन में पूर्ण सहयोग मिलेगा और विश्वास मजबूत होगा। भाई-बहनों के विचार से लाभ की स्थितियां बनेंगी। 

वृषभ: किसी पराक्रम के कार्य और पुरूषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी संपत्ति का पारिवारिक विवाद आज निपट जाएगा। 

मिथुन: युक्ति और व्यवहार से कार्यक्षेत्र में आप सबकुछ पा सकते हैं। अधिकारियों की मदद से जटिलताएं खत्म होंगी। घर के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे लेकिन संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है।

कर्क: आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। पारिवारिक परेशानियां एकबार फिर सिर उठा सकती हैं लेकिन धैर्य के साथ आप सभी परेशानियों से निजात पा लेंगे।

कन्या: कार्यस्थल पर भागदौड़ और अधिक मेहनत करने के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की व्याापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ अधुरे कार्यों का निपटाना होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। 

तुला: सहज ही सभी काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे, जिससे मन प्रफुल्लित होगा। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव प्राप्त होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में साख भी बढ़ेगी। 

वृश्चिक: सुबह से ही शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा। आज वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। 

धनु: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। 

मकर: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। जटिल कार्य किसी बड़े अधिकारी मदद से पूरे होते जाएंगे और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा।

कुंभ: नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पिता के सहयोग से लाभ की आशा रहेगी और किसी बड़ी हस्ती से मेल मुलाकात होगी।

मीन: कार्यक्षेत्र में आज जरूरी प्रोजेक्ट पर पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

E-Paper