इस बार नए साल के पहले दिन बन रहा हैं बेहद शुभ संयोग, करें ये… उपाय पूरा साल जाएगा अच्छा

साल 2020 को खत्म होने में अब दिन बाकी हैं। लोग नए साल यानी 2021 की तैयारियों में लग गए हैं। साल 2020 कोरोना वायरस के कारण खराब गुजरा, हालांकि अब नए साल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2021 शुभ संयोगों और शुभ मुहूर्त वाला साबित होगा। नए साल पर बेहद शुभ संयोग बनने जा रहे हैं।

नया साल 31 दिसंबर 2020 की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दिन मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। नए साल पर चंद्रमा मिथुन राशि जबकि सूर्य धनु राशि में रहेंगे। ज्योतिषविदों के अनुसार, नए साल की शुरुआत पुष्य महायोग से होगी। पुष्प नक्षत्र एक शुभ तारा होता है। नए साल की इसी शुभ योग से शुरुआत से होगी। इसके अलावा नए साल की पूर्व संध्या से ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं।

नए साल की पूर्व शाम पर बनेंगे ये शुभ मुहूर्त- 

1. अमृत सिद्धि योग को कार्यों की पूर्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। 31 दिसंबर, 2020 यानी साल की आखिरी दिन शाम को 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी 2021 सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग रहेगा।

2. गुरु पुष्प योग 31 दिसबर की शाम शाम 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी सूर्योदय तक रहेगा। कहते हैं कि इस योग में भगवान सूर्य की पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

3. हैप्पी न्यू ईयर यानी 2021 की पूर्व संध्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। यह शुभ योग 31 दिसंबर को सूर्योदय से 1 जनवरी सूर्योदय तक रहेगा। 

E-Paper