गिरिराज सिंह का बड़ा बयान ममता को बताया, किम जोंग की तरह तानाशाह

पटना। केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग की तरह तानाशाह हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि तुच्छ राजनीति के लिए पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को तबाह किया जा रहा है।

बुधवार को गया पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। वहां हिंदुओं को बर्बाद किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल अब हिंदुओं के लिए नहीं रह गया है।

चुनाव पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा इस बार 200 के पार होगी। वहां लोकतंत्र समाप्त हो गया है, डिक्टेटरशिप चल रही है। लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में ममता का सफाया तय है। उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष पर भी हमला बोला, कहा कि तेजस्वी सोशल मीडिया पर आंदोलन करने वाले बड़े क्रांतिकारी नेता हैं। विपक्ष में हैं, तो सदन में सवाल पूछें।

E-Paper