कैसा होगा आज का दिन? जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज 16 दिसंबर 2020 को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन बुधवार है. सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे. दैनिक पंचांग में हम आपको बताएंगे कि आज का शुभ मुहूर्त और राहु काल क्या है. इसके साथ ही अमृत काल और ग्रहों की चाल भी बताएंगे.

मेष: आज आपका दिन विशेष लाभदायी है इसलिए सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। निवेश, व्यापार, नौकरी और विद्या के सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं।

वृषभ: आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: भाग्य के साथ पूर्व निर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं।

कर्क: आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। सुबह पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। यात्रा से परहेज करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

सिंह: आज आपका दिन आनंद में बितेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं।

कन्या: सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो सकती है। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला: आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी, जिससे पराक्रम व धन की वृद्धि होगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। न्यायालयीय मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे।

वृश्चिक: आज आपकी मन:स्थिति नकारात्मक की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है।

धनु: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे।

मकर: आज रूका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। आज आपके पास सुव्यवस्था का कोई कार्य आएगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे।

कुंभ: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव होगा। आज आप अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी।

मीन: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सुबह का समय अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीत सकता है। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी।

E-Paper