झारखंड की राज्यपाल ने राज्य में बढ़ते दुष्कर्म के मामलो में प्रभारी DGP को किया तलब

झारखंड में बलात्कार के बढ़ते वारदातों के मद्देनजर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में प्रभारी पुलिस महानिदेशक एमवी राव को राज भवन तलब किया। राज्यपाल के बुलाने पर प्रभारी पुलिस महानिदेशक सोमवार को राजभवन पहुंचे।

इस दौरान राज्यपाल ने राज्य की विधि-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने राज्य में हो रहे बलात्कार की घटना पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में इस प्रकार का भयमुक्त वातावरण हो कि सभी लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल से दस दिसम्बर को पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से दुमका में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से संबंधित ज्ञापन शॉप कर दोषियों के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आग्रह किया था। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने प्रभारी डीजीपी से दुमका सहित बलात्कार की अन्य वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानकारी भी हासिल की। राज्यपाल ने कहा कि अपराध बढ़ने से राज्य की छवि पर असर पड़ता है।

E-Paper