CM बघेल ने अंबिकापुर में ऑक्सीजन पार्क का किया लोकार्पण, मां महामाया के दरबार में टेका मत्था

अंबिकापुर प्रवास के दूसरे दिन की शुरुवात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां महामाया मंदिर में पूजा- अर्चना कर की। रात्रि विश्राम अंबिकापुर में करने के बाद सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीधे मां महामाया मंदिर पहुंचे। यहां केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्धि, खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री महामाया मंदिर के नजदीक महामाया पहाड़ पर विकसित आक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया।आक्सीजन पार्क की ऊंचाई से समूचा शहर नजर आता है। यहां की खूबसूरती देख मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता जताई। आक्सीजन पार्क के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय ब्रम्हपारा पहुंचे। यहां स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। बच्चों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल का उन्होने अवलोकन किया। यहां विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी भी ली। स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

वे बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के निवास भी पहुंचे।यहां स्वजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहर से लगे ग्राम मेण्ड्राकला में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा आरंभ किए गए योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पूछताछ भी की। किसानों ने बताया कि धान बिक्री में किसी भी प्रकार की दिक्कत अभी तक नहीं आई है।

मुख्यमंत्री ने आदर्श गौठान केशवपुर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पीजी कालेज मैदान में 574 करोड़ के विकास व निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे। कालेज मैदान में आमसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ केनिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत, डॉ शिवकुमार डहरिया, डॉ प्रेमसाय सिंह, उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ है।

जहां से दिखता है सारा शहर वहां पहुंचे मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सरगुजा प्रवास के दौरान माँ महामाया के दर्शन उपरांत शहर के मुकुट कहे जाने वाले महामाया पहाड़ के ऑक्सीजन पार्क पहुँचे। यहां से पूरे शहर का नजारा दिखता है। मुख्यमंत्री बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ,प्रभारी मंत्री डॉ शिव डहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने आक्सीजन टावर पर चढ़कर अंबिकापुर शहर को देखा। तेजी से विस्तार हुए शहर के क्षेत्र को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा की। आक्सीजन पार्क को और विकसित करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री बघेल सर्किट हाउस से सीधे महामाया मंदिर पहुंचे। यहां माता के दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की।

E-Paper