अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होंगे रेमो डिसूजा, पहले से काफी बेहतर है तबीयत

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा इस समय मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। आप सभी जानते ही होंगे वह एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई टीवी शोज को जज किया है। बीते दिनों ही वह कपिल के शो में नजर आए थे। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि उन्हें 11 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब यह बताया जा रहा है कि रेमो की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। इस समय यह उम्मीद की जा रही है कि रेमो जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले है। वैसे रेमो की तबीयत के बारे में डांसर राघव जुयाल ने जानकारी दी है।

उनका कहना है ‘रेमो डिसूजा की तबीयत में सुधार हो रहा है।’ वैसे आप जानते ही होंगे रेमो के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद से उनके फैंस और सेलेब्स लगातार दुआएं मांग रहे है। कई स्टार्स ने उनके लिए प्रार्थना की है। आप देख सकते हैं रेमो के दोस्त गीता कपूर और टेरेंस लूईस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और रेमो के जल्द ही ठीक होने की कामना की। यही नहीं, केवल इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी रेमो को गेट वेल सून विश किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो लगाया है जिसमें रेमो किसी डांस रिएलिटी शो में को जज करते दिख रहे है।

वैसे अगर रेमो के करियर के बारे में बात करें तो रेमो जितने अच्छे कोरियोग्राफर है, उतने ही बेहतरीन डायरेक्टर भी है। जी दरअसल उन्होंने कई फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है इस लिस्ट में तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक जैसी फिल्में शामिल है।

E-Paper