शिल्पा शेट्टी ने शुरू की क्रिसमस की तैयारियां, वायरल हुआ वीडियो

साल 2020 खत्म होने वाला है और यह साल का आखिरी महीना चल रहा है। आप जानते ही होंगे आखिरी महीने में आखिरी त्यौहार आता है जो क्रिसमस है। यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। वैसे इस दिन को आने में अब कुछ ही समय बचा है और इन दिनों हर कोई क्रिसमस की तैयारियों में जुट गया है। इस लिस्ट में आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी शामिल हैं। जी हाँ, क्रिसमस को लेकर बॉलीवुड में भी तैयारियां शुरु हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर निकारा में क्रिसमस का जश्न शुरु कर दिया है।

उन्होंने अपने बेटे वियान के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे साथ मिलकर क्रिसमस ट्री सजाती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस समय शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। वैसे शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है जो यह है कि- ‘Viaan thought the candy cane was yum Whoever said it was easy being a mum Decorating the tree together is our favourite tradition; T’is the time to be jolly… fa la la la… la la la la Komfy Kaftan: @dreamssbyss (Link in bio!)’

वैसे शिल्पा हर साल अपने फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती है और उनका अंदाज काफी निराला होता है। वैसे उनके अलावा ईशा देओल ने भी अपने घर में क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बीते दिनों ही अपने क्रिसमस डेकोरेशन की तस्वीरें शेयर की थी जो बेहतरीन थीं। वैसे ईशा हर साल अपने लिविंग रूम में बड़ा सा क्रिसमस ट्री लगाती हैं और अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाती हैं।

E-Paper