यूपी में अगले तीन घंटों के दौरान बारिश और बिजली गिरने की आशंका, दो दिनों बाद और बढ़ेगी ठंड

आसमान में घनघोर कोहरा छाया रहा। इससे वाहन रेंगते नजर आए। वहीं पहाड़ों से हवा भी आ रही है। यूपी में दो दिनों बाद पारा और लुढ़केगा। साथ ही ठंड में और इजाफा होगा। राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में रात से कोहरा छाया रहा। वहीं हवाओं में भी नमी बढ़ गई।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर पर अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। उधर, मुज़फ्फरनगर के सिसौली में ओलावृष्‍ट‍ि हुई।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चि‍मी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। दो दिन बाद तापमान में और गिरावट आएगी। ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सि‍यस रहने की उम्मीद है। वहीं, राजधानी में शुक्रवार को पारा लुढ़क गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

उधर, सबसे अधिक पारा में गिरावट लखीमपुर में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान में 7.7 डिग्री, गोरखपुर में 6.2 डिग्री, बहराइच में 5.9 डिग्री, बलिया में 5.7 डिग्री सुलतानपुर में 4.8 डिग्री, बरेली में 5.8 डिग्री व शाहजहांपुर में 4.7 डिग्री सेल्सि‍यस सामान्य से कम पाया गया।

प्रदूषण में कमी, आफत बरकरार

वहीं, शहर में हवा की हालत में कुछ सुधार हुआ है। मगर, आफत बरकरार है। शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 312 रहा। यह मानक अत्यधिक खराब की श्रेणी में आता है। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआइ 347, बुलंदशहर का एक्यूआइ 336, आगरा का 355, ग्रेटर नोएडा का 330, नोएडा का 314 दर्ज किया गया। इन सभी शहरों की हवा अत्यधिक खराब की श्रेणी में है।

लखीमपुर का 7.7 डिग्री लुढ़का पारा

सबसे अधिक पारा में गिरावट लखीमपुर में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान में 7.7 डिग्री, गोरखपुर में 6.2 डिग्री, बहराइच में 5.9 डिग्री, बलिया में 5.7 डिग्री सुलतानपुर में 4.8 डिग्री, बरेली में 5.8 डिग्री व शाहजहांपुर में 4.7 डिग्री सेल्सि‍यस सामान्य से कम पाया गया।

E-Paper