घर पर ट्राई करें शकरकंद कबाब, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

नई दिल्ली। वेज, नॉन वेज कबाब के बाद आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शकरकंद के कबाब, जो खाने में जितने टेस्टी बनाने में उतने ही आसान। जिसे बनाने में न ज्यादा टाइम लगना है न ही मेहनत, क्योंकि कभी-कभी हमें कुछ बहुत टेस्टी सा खाने का मन होता है और लगता है कि हम ज्यादा देर तक भूख बर्दाशत नहीं कर पाएंगे तो हम शकरकंद के कबाब जरुर बना सकते हैं। एक बिल्कुल अलग तरह की डश है और बेहद आसान भी। बात करें इस कबाब के सामान की तो वह तो हमेशा ही हमारे घरों में मौजूद मिलेगा।

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :
2 बड़े आलू, 2 मध्यम आकार का शकरकंद, 25 मिली तेल, 2 टेबल स्पून पुदीने की चटनी, 2 टेबलस्पून खजूर इमली की चटनी, 50 मिली दही फेंटा हुआ, चुटकी भर काला नमक, चुटकी भर भुना हुआ जीरा पाउडर, चुटकी भर मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक।

विधि :
1. नमक मिले पानी में आलू और शकरकंद को उबाल लें। छीलकर बड़े टुकड़े में काट लें। अब सी़ख में दोनों अदल-बदल कर कोचें। एक शकरकंद का टुकड़ा एक आलू का इसी कतार में लगाएं। ब्रश से इसमें चिकनाई लगाएं।

2. फिर इसे तंदूर या अवन में 2-3 मिनट तक हर तऱफ से सुनहरा कर लें। सो़ख्ता पेपर पर कुछ देर रखकर पुदीना-खजूर की चटनी, दही, काला नमक, जीरा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर गरमागरम सर्व करें।

E-Paper