देखें आज का अपना भविष्य, और जानें सभी राशियों का हाल

प्रतिपदा प्रात: 9.45 तक परम द्वितीया तिथि। अर्धरात्रयोत्तर 6.18 तक पश्चात तृतीया तिथि। मघा नक्षत्र सायं 5.05 तक तदुपरान्त पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र का आरम्भ। शोभन योग पूर्वान्ह 11.31 तक तदनंतर अतिगंड योग का प्रारम्भ। कौलव करण प्रात: 9.45 तक पश्चात तैतिल करण। चन्द्रमा दिन-रात सिंह राशि में संचार करेगा। सूर्योदय 7.09 तथा सूर्यास्त 5.59 पर होगा। द्वितीया तिथि क्षय। राहूकाल 7.30 से 9.00 सायं 5.05 पर गंडमूलों की समाप्ति।

मेष: आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है।

वृषभ: आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है।

मिथुन: आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी संतोष होगा। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

कर्क: आज आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। स्वास्थ्य में सुधार जल्दी नहीं होगा।

कन्या: आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं है।

तुला: आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाली न हों। आपके अपने आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

वृश्चिक: आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजऱ डाल लें।

धनु: आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पडऩे पर काम जा जाएं।

मकर: आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगों पर काबू रखें। तो फायदे में रहेंगे। अधिकारियों से प्रशंसा भी प्राप्त होती रहेगी।

कुंभ: आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुठ्ठी में ही समझिए।

मीन: आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

E-Paper