किसका भाग्य होगा अच्छा और किसका खराब, जानें आज का भविष्य

ज्योतिष। दिसंबर का महीना चल रहा है और साल 2020 अब अपने अंतिम पराव है। अगले कुछ दिनों बाद नया साल 2021 शुरू होना जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजिमी है कि नए साल 2021 में कितने ग्रहण लगने वाले हैं। दरअसल ज्योतिष और खगोलशास्त्र के नजरिए से ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और प्रत्याक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रुप से धरती और मानव पर इसका जरूर प्रभाव पड़ता है।

मेष: बीते कुछ दिनों की अपेक्षा आज का दिन अधिक अनुकूल महसूस होगा। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता का लाभ अपने पक्ष में अवश्य लें।

वृषभ: आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय भी कम मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करना होगा।

मिथुन: ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा, कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है।

कर्क: आज सतर्क और सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। चोट-चपेट से भी बच कर रहें।

सिंह: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का दबाव होगा लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे।

कन्या: आज जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे।

तुला: आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इजाफा होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

वृश्चिक: आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। ऐसे में दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव हो।

धनु: आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आप लाभान्वित भी होंगे। आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर: आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। कर्ज अगर आपने लिया हो, तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। आप परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है।

कुंभ: आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है, ऐसे में आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें।

मीन: आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है। जो भी योजना बनाएंगे उनमें आप सफल होंगे। शुभ कार्यों में भाग ले सकते हैं। पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम रहेगा।

E-Paper