किसान आन्दोलन के चलते, राज्यसभा सांसद सुखदेव ढींढसा ने, लौटाया पद्मभूषण

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी गुरुवार को पद्मभूषण सम्मान वापस कर दिया। उनके बेटे व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींढसा ने इसकी पुष्टि की है।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने नए खेती कानून के विरोध में और किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए यह फैसला किया है। इससे पहले किसानों के समर्थन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी अपना पद्मविभूषण लौटा चुके हैं।   

E-Paper