प्रेमी की शादी में, प्रेमिका का हडकंप, दुल्हन की आंखों में डाला फेविक्विक

नई दिल्ली: प्यार के नाम पर अंधी एक प्रेमिका ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। मामला बिहार के नालंदा से जुड़ा है। यहां एक प्रेमिका ने प्रेमी से बदला लेने के लिए ऐसा कारनामा किया कि जिसने भी देखा हैरान रह गया।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका प्रेमी की बेवफाई से नाराज थी। वह प्रेमी के यहां पहुंची और शादी के बाद लाई नई नवेली दुल्हन के बाल काट डाले। वह यहीं तक नहीं रुकी, उसने दुल्हन की आंखों में फेविक्विक डालकर चिपका दीं। दुल्हन को जमकर पीटा। 

इस वारदात के बाद यह घटना तेजी से सुर्खियों में आ गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली। 

प्रेमी की शादी की खबर से प्रेमिका इतनी नाराज हो गई कि उसने बदला लेने की ठानी। प्रेमी के घर पहुंचने के बाद उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिए और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। मारपीट करने के बाद वह दर्द से चीखने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

यह घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

E-Paper