बड़ी खबर अमेरिका में छाया कोरोना कहर, एक दिन में 2700 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में जारी है। देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बुधवार को 2700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और एक लाख 95 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। अब तक दो लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां 2,713 लोगों की मौत हुई। अप्रैल के बाद देश में एक दिन में कोरोना के चलते इतने लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या दो लाख 73 हजार 316 हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने के हवाले से समाचार एजेंसी आइएएनएस ने इसकी जानकारी दी है। इसके बुधवार को यहां एक लाख 95 हजार 121 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या एक करोड़ 39 लाख 16 हजार 543 हो गई है। कोरोना से ग्रस्त 1,00,226 मरीज अस्पताल में भारती हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि इनकी संख्या एक लाख से ज्यादा हुई है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने बुधवार को एक वर्चुअल इवेंट में कहा कि वास्तविकता में दिसंबर, जनवरी और फरवरी देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य इतिहास में सबसे कठिन समय होने वाला है।

दुनियाभर में कोरोना के छह करोड़ 42 लाख से ज्यादा मामले

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के छह करोड़ 42 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और लगभग 15 लाख लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुई हैं। यहां अब तक एक लाख 74 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 64 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अमेरिका के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आए हैं। यहां  95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं एक लाख 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा रूस में 23 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

E-Paper