विराट कोहली के रूप में, भारत ने खोया 5वां विकेट, कोहली लौटे पवेलियन

नई दिल्ली/केनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को केनबरा के ओवल में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम में चार बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह टी नटराजन, शुभमन गिल, शारदुल ठाकुर और कुलदीप यादव को शामिल किया गया। नटराजन का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मुकाबला है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की जगह कैमरन ग्रीन, सीन एबोट और एश्टोन एगर को शामिल किया । ग्रीन का भी यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

भारत का स्कोर 35 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन। रवींद्र जडेजा 5 गेंद में 3 और हार्दिक पांड्या 31 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 18 गेंदों में 12 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आखिरी पांच ओवर (31 से 35) की बात करें, तो भारत ने इसमें 4 की औसत से 20 रन बनाए और अपना एक विकेट भी गंवाया। पारी के 35वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने 8 रन दिए।

भारत का स्कोर 32 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन। 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली को हेजलवुड ने एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट करवाया। यह लगातार चौथी बार है जब हेजलवुड ने कोहली को पवेलियन की राह दिखाई है। कोहली ने 78 गेंदों में 5 चौके की मदद से 63 रनों की पारी खेली। आखिरी पांच ओवर (28 से 32) की बात करें, तो भारत ने इसमें 4.80 की औसत से 24 रन बनाए और अपना एक विकेट भी गंवाया। पारी के 32वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने 3 रन दिए और कोहली का एक अहम विकेट भी झटका।

भारत का स्कोर 28 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन। विराट कोहली 64 गेंद में 50 और हार्दिक पांड्या 8 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह कोहली का इस सीरीज में लगातार दूसरा और अपने वनडे करियर का 60वां अर्धशतक है। फिलहाल मैच में कोहली और पांड्या के बीच 5वें विकेट के लिए अब तक 15 गेंदों में 10 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पारी के 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने 5 रन दिए।

भारत को 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर एश्टन एगर ने चौथा झटका देते हुए लोकेश राहुल को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया। राहुल ने 11 गेंदों में पांच रन बनाए। इस वक्त टीम का स्कोर 25.3 ओवर में 123 रन था।

23वें ओवर की चौथी गेंद पर एडम जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरी कामयाबी दिलाई। श्रेयस अय्यर उनकी गेंद को मार्नस लाबुशेन के हाथों में खेल बैठे। भारत का स्कोर 23 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन। अय्यर ने 21 गेंदों में 2 चौके की मदद से 19 रनों की पारी खेली।

भारत का स्कोर 20 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन। विराट कोहली 45 गेंद में 37 और श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 26 गेंदों में 20 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आखिरी पांच ओवर (16 से 20) की बात करें, तो भारत ने इसमें 4.20 की औसत से 21 रन बनाए और अपना एक विकेट भी गंवाया। पारी के 20वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने 8 रन दिए।

16वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका एश्टन एगर ने दिया। एगर ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। गिल ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों का योगदान दिया। भारत का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन।

भारत का स्कोर 15 ओवर में एक विकेट पर 81 रन। विराट कोहली 27 गेंद में 28 और शुभमन गिल 37 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 55 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आखिरी पांच ओवर (11 से 15) की बात करें, तो भारत ने इसमें 6.40 की औसत से 32 रन बनाए और अपना एक भी विकेट नहीं गंवाया। पारी के 15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा ने 4 रन दिए।

13वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेते ही कोहली ने वनडे मैचों में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने। इतना ही नहीं, वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने सिर्फ 242 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। फिलहाल मैच में भारत का स्कोर 13 ओवर में एक विकेट पर 76 रन। विराट कोहली 21 गेंद में 26 और शुभमन गिल 31 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत का स्कोर 11 ओवर में एक विकेट पर 59 रन। विराट कोहली 13 गेंद में 14 और शुभमन गिल 27 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 31 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आखिरी पांच ओवर (7 से 11) की बात करें, तो भारत ने इसमें 6.60 की औसत से 33 रन बनाए और अपना एक भी विकेट नहीं गंवाया।

भारत का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट पर 26 रन। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत ने अपना पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गंवाया। उन्हें सीन एबट की गेंद पर एश्टन एगर ने कैच आउट किया। धवन 27 गेंदों में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।

भारत का स्कोर 5 ओवर में 24 रन। शिखर धवन 23 गेंद में 15 और शुभमन गिल 08 गेंद में 06 रन बनाकर खेल रहे हैं। पारी के पांचवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 06 रन दिए।

भारत का स्कोर 4 ओवर में 18 रन। मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर में 9 रन दिए। शिखर धवन 21 गेंद में 14 और शुभमन गिल 03 गेंद में 02 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 24 गेंदों में 18 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत का स्कोर 3 ओवर में 9 रन। शिखर धवन 15 गेंद में 07 और शुभमन गिल 03 गेंद में 02 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेजलवुड ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन लुटाए।

भारत का स्कोर 2 ओवर में 4 रन। शिखर धवन 09 गेंद में 02 और शुभमन गिल 03 गेंद में 02 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने पहला ओवर मेडल खेला। शिखर धवन और शुभमन गिल ने भारत की ओर से पारी का आगाज किया है। पारी के पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने एक भी रन नहीं दिया।

भारतीय टीम में चार बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल की जगह टी नटराजन, शुभमन गिल, शारदुल ठाकुर और कुलदीप यादव को शामिल किया गया। नटराजन का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण है।

ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की जगह कैमरन ग्रीन, सीन एबोट और एश्टोन एगर को शामिल किया। ग्रीन का भी यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मोइजेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, सीन एबट, एश्टन एगर, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड।

भारत प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और टी नटराजन।

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

आईपीएल में शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले टी नटराजन आज टीम इंडिया के लिए वनडे मैच में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें कप्तान विराट कोहली ने वनडे कैप दिया। नटराजन भारत की तरफ से वनडे खेलने वाले 232वें खिलाड़ी बने।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन अपना पहला वनडे मैच खेलने जा रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने उन्हें मैदान में अन्य खिलाड़ियों के सामने वनडे कैप सौंपा।

ऑस्ट्रेलिया अगर 3-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहता है, तो लगातार दूसरी सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ होगा क्योंकि इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने भी उसे इसी अंतर से हराया था।

29 नवंबर को सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 51 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम को पहले मैच में 66 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

E-Paper