उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी भाकियू ने किया चक्का जाम, पुलिस प्रशासन का बदला रवैया

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम करने की घोषणा की है। मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि नावला में हाईवे जाम के दौरान ही यह फैसला किया जाएगा कि चक्का जाम अनिश्चितकालीन किया जाए या फिर दिल्ली कूच किया जाए। 

उधर, सहारनपुर, बागपत शामली और बिजनौर में भी चक्का जाम किया जाएगा। बागपत में निवाड़ा पुल पर किसान जाम लगाएंगे। किसानों के दिल्ली कूच के चलते शामली और बागपत में हरियाणा से सटी सीमा पर पुलिस सतर्क रही और हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी लेती रही। शामली के गांव कुड़ाना में एक अन्य संगठन किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक को पुलिस ने घर पर ही रोक लिया। उन्होंने 50 किसानों के साथ दिल्ली कूच करने की घोषणा की थी।

E-Paper