बड़ा हादसा पेड़ से टकराई यूपी रोडवेज की बस, हादसे में 12 यात्री घायल

देश की राजधानी दिल्ली में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस शनिवार तड़के मथुरा रोड़ पर सीआरआरआई के पास एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर.पी. मीणा के अनुसार, 12 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है वहीं अन्य दस यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई। दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

E-Paper