‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले पहलवान दारा सिंह को सभी जानते, देखते ही लोग करने लगते थे पूजा

रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण भारतीय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थी। रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने लंकापति रावण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। आज दारा सिंह की जयंती है। इस खास मौके पर आपको रूबरू करवाते हैं उस किस्से से जब दारा सिंह को हनुमान का रोल मिला।

बीबीसी के मुताबिक हनुमान के रोल के लिए दारा सिंह से बेहतर कोई कैसे हो सकता था? प्रेम सागर कहते है कि, ”दारा सिंह से हमारे परिवार जैसे संबंध थे और वो एक अनुशासित व्यक्ति थे।” रामायण में हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह के मेकअप पर लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता था। दारा सिंह खुद भी एक हनुमान भक्त थे।

दारा सिंह को हनुमान का रोल इत्तेफाक से ही मिल गया था। दरअसल, 1986 में जब रामानंद सागर अपने शो की कास्टिंग कर रहे थे, तब उन्होंने दारा सिंह को फोन किया और कहा- “दारा तुम मेरे नए टीवी शो में हनुमान का रोल कर रहे हो।”

दारा सिंह ने पहले तो इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने ऑफर का जवाब देते हुए कहा, “सागर साहब, मैं अब करीब 60 साल का हो गया है। आप किसी जवान लड़के को क्यों नहीं ले लेते। लेकिन रामानंद सागर ने उनकी एक न सुनी। उसके बाद जो हुआ वो सब इतिहास में दर्ज है।”

दारा सिंह ने पहले पहलवानी में शोहरत कमाई और बाद में वे फिल्म और टीवी अभिनेता के तौर पर जाने गए। उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई जब वी मेट थी। दारा सिंह की फिल्मों में किंग कॉग, फौलाद, कल हो न हो, मर्द, हर्क्यूलस और सैमसन शामिल है।
 

दारा सिंह ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बचनो कौर से 14 साल की उम्र में हो गई थी। उस समय बचनो, दारा सिंह से उम्र में बड़ी थीं। नाबालिग रहते हुए भी दारा सिंह एक बेटे के पिता बन गए थे। शादी के 10 साल बाद 1952 में बचनो कौर का निधन हो गया। इसके बाद दारा सिंह ने 1961 में सुरजीत कौर से शादी की। उस समय दारा सिंह वॉचमैन की नौकरी किया करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। जिनमें विंदु दारा सिंह एक हैं। 

E-Paper