इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कमेटी आयोजित करेगी गोष्ठी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार को गोष्ठी आयोजित करेगी। कांग्रेस नेता महेश जोशी ने बताया कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री जिनका विश्व ने उनकी कार्यप्रणाली व मजबूत निर्णय की भी सराहना की।

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार को गोष्ठी आयोजित करेगी। कांग्रेस नेता महेश जोशी ने बताया कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री जिनका विश्व ने उनकी कार्यप्रणाली व मजबूत निर्णय की सराहना की। उनके जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे इंदिरा मार्केट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी आयोजित होगी।

जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कहा कि भारत के तृतीय प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने स्व. जवाहर लाल नेहरू के कार्यों को क्रियांवित करने का कार्य किया। उनमें अदभुत नेतृत्व व निर्णय क्षमता थी जिस वजह से उन्हें भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्धि मिली। उनकी निर्णय क्षमता से प्रभावित होकर उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता था। उनके समय में 1971 के भारत- पाक युद्ध के दौरान भारत को जीत हासिल हुई। उनकी सोच व उसे धरातल पर उतारने की वजह से अंतरराष्ट्रीय जगत में आयरन लेडी के रूप में पहचान मिली। उन्होंने गरीबी हटाओ आंदोलन चला कर गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन कर रहे परिवारों के कल्याण को योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाने का कार्य किया।

जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस-

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस में सबके लिए दरवाजे खुले हैं। कैंथोला ने कहा कि इससे यह बात साफ हो जाती है कि कांग्रेस के पास प्रदेश स्तर पर ऐसा कोई बड़ा नेता नहीं है, जो उसका नेतृत्व कर पाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है।

E-Paper