दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.43 करोड़ के पार, जानें अन्य देशों का हाल

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.43 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी से अब तक 13.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 54,369,609 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,17,131 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 11,036,937 लोग संक्रमित हुए हैं और 246,214 मरीजों की मौत हुयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.45 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.49 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 435 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,30,070 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 13,738 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 4,65,478 रह गयी है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 58.63 लाख से पार हो गयी है जबकि 165,798 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

फ्रांस में अब तक 19.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,601 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19.10 लाख से ज्यादा हो गई हैं और अब तक 32,885 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,769 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 13.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,026 लोगों की मौत हो चुकी है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 13.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,436 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,031 लोगों ने जान गंवाई है।

यूरोपीय देश इटली में 11.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,229 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 10.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,542 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में इस वायरस से अब तक 9.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,177 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 8.02 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 12,573 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अबतक 7.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,493 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में 7.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,241 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पोलैंड में संक्रमण के 7.12 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 10,348 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आगे निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या 5.51 लाख से अधिक है तथा 9,904 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 14,421 लोगों की मौत हो चुकी है।

चिली में कोरोना से 5.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,819 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.19 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,670 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,211 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.60 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 6,208 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,559 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.32 लाख से अधिक हो गई है और 6,194 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,507 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,832 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,092 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 7,160 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,732 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,008, कनाडा में 11,001, बोलीविया में 8,849, रोमानिया में 8,926, मिस्र में 6,453, स्वीडन में 6,164, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,932, पनामा में 2,873 और होंडुरास में 2,823 लोगों की मौत हो चुकी है।

E-Paper