नोकिया इन दो फोन को जल्द ही कर रहा है लॉन्च, पहले भी कर चुके हैं राज

नई दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए सारी टेक कंपनियां इन दिनों अपने प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग करने में लगी हैं। कंपनियों का मकसद किसी तरह बिक्री का पहिया बढ़ाना है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। वहीं भारत की बड़ी टेक कंपनियों में गिने जाने वाली एचमडी ग्लोबल नोकिया भी किसी पीछे नहीं दिखाई दे रही है। नोकिया कंपनी पहले दो धांसू मोबाइल फोन- नोकिया 6300 और नोकिया 8000 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

यह जानकारी जर्मन टेक ब्लॉग ने दी है। कंपनी इन दोनों फोन को 4G सपोर्ट और आज के लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी Telia की उस रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें वाई-कॉलिंग सपॉर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट को शेयर किया गया था। टीलिया की इस लिस्ट में नोकिया 6300 4G और नोकिया 8000 4G भी नजर आए।

ऐसे डिजाइन होगा नोकिया 8000 का-

नोकिया 8000 की बात करें तो यह फोन 90 के दशक के नोकिया के प्रीमियम सीरीज का डिवाइस हो सकता है। नोकिया की पुरानी सीरीज में नोकिया 8800 सिर्रोको भी शामिल था। इस फोन में सफायर कोटेड ग्लास कवरिंग डिस्प्ले, कीपैड के लिए स्लाइड आउट कवर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता था।

नोकिया 6300 कब आ हुआ था लॉन्च-

नोकिया 6300 पहली बार साल 2007 में लॉन्च हुआ था। सीरीज 40 का यह फोन स्टील फिनिश के कारण उस वक्त काफी प्रीमियम लगता था। फोन में कल स्क्रीन, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।

बाजार में जल्द देंगे दस्तक-

नोकिया 8000 सीरीज में स्लाइडर डिजाइन आम था। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉन्च होने वाले नोकिया 8000 4G फोन में भी यह दिख सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को इस साल के खत्म होने तक लॉन्च कर देगी। शुरुआत में इन डिवाइसेज को यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। हो सकता है कि ये दोनों नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 के साथ ही लॉन्च कर दिए जाएं।

E-Paper