दुनिया का सबसे बड़ा जानवर हुआ सिडनी में कैद, 82 फ़ीट लम्बाई 1 लाख किलो वजन

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के समुद्र तट के पास दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कैमरे में कैद हुआ है। इसकी लंबाई 82 फीट और वजन करीब 1 लाख किलो है। सूत्रों के अनुसार, दुनिया के इस सबसे बड़े जानवर का नाम ब्लू व्हेल है जिसे कैमरे में कैद कर पाना बहुत ही मुश्किल है। इस नजारे को इंस्टाग्राम नाम के यूजर ने 18 अगस्त को अपलोड किया था।

कैमरे में कैद यह वीडिओ अब तेजी से वायरल हो रहा है। 100 साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है। ब्लू व्हेल सतह पर कम ही नजर आती हैं और उन्हें देख पाना बहुत ही दुर्लभ होता है। ब्लू व्हेल का यह वीडियो भी आसमान से रिकॉर्ड किया गया है। उनकी संख्या बहुत बड़े इलाके मे फैली होती हैं. उनके माइग्रेशन और रहने की जगह के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है। ब्लू व्हेल 36 हजार किलोग्राम तक रोज खाना खाती है। ब्लू व्हेल की जीभ एक हाथी के बराबर और उसका दिल एक कार के बराबर होता है।

ब्लू वेल को दुनिया का सबसे बड़ा जीव माना जाता है। यह एक विशाल जीव है और समुद्र में रहती है। बेहद भारी भरकम शरीर होने के बावजूद भी यह मछली बहुत कम देखने को मिलती है। इस जीव पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक इसे खोजने के लिए गहरे समुद्र में बहुत दूर तक जाते हैं, लेकिन बहुत कमलोगों की किस्मत में वेल से मिलना लिखा होता है।

E-Paper