गुरु के राशि परिवर्तन से मालामाल होंगे इस राशि के लोग, नौकरी-व्यापार में पाएंगे खूब मिलेगी तरक्की

देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 6 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से धनु राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। इस दौरान धनु राशि के जातकों को कई लाभकारी परिणाम मिलने की संभावना है।

आपके धन भाव प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति-

गुरु का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का दूसरा भाव धन और कुटुंब का भाव होता है। इस भाव से जातक की वाणी, धन, परिवार एवं प्रारंभिक शिक्षा का बोध होता है।

वैवाहिक और प्रेम जीवन बढ़ेंगी खुशियां- 

वैवाहिक व पारिवारिक लोगों के जीवन में सुख बढ़ेगा, प्रेम विवाह करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। गुरु के मकर में रहने के दौरान आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे और आपको इसका श्रेय भी मिलेगा। 

कार्यक्षेत्र में पाएंगे तरक्की-

नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। 

शुभ समाचार मिलने की है संभावना –

मकर राशि में गुरु का गोचर आप के लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान आपको कई तरह के शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार के लोगों का हर काम में सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। 

आर्थिक लाभ होने की है प्रबल संभावना-

इस दौरान आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहने वाली है। धन बचत कर पाने में आप सफल होंगे। गुरु का गोचर आपके आय के साधनों में वृद्धि करेगा।

E-Paper