बदनावर से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को विजय प्राप्त

मालवा-निमाड़ अंचल में कोरोनाकाल में तीन नवंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं। मांधाता से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल 21,999 मतों से विजयी हुई। वहींं धार जिले के बदनावर विधानसभा के सभी चक्र की गणना समाप्त अंतिम रूप से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विजयी हुए हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है। डाक मत मिलाकर 31591 से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विजयी। आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित होने में अभी भी वक्त लगेगा क्योंकि वीवीपैट से गणना करके ही अंतिम प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जीत की मुद्रा में नवनिर्वाचित विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव दत्तीगांव बदनावर विधानसभा।

हाटपीपलिया उपचुनाव मतगणना के 19वें राउंड तक भाजपा को 78247 और कांग्रेस को 65502 वोट मिले। भाजपा के मनोज चौधरी 12745 वोटों से आगे चल रहे हैं। नोटा को 1132 वोट मिले।

आगर मालवा में 21 राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज बंटी ऊंटवाल को 76581 कुल मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े को 77392 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 811 वोट से आगे।

हाटपिपल्या उपचुनाव के 16वें राउंड तक भाजपा को 68188 वोट मिले, कांग्रेस को 55311 वोट मिले। भाजपा के मनोज चौधरी 12877 से आगे चल रहे हैं।

आगर मालवा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज बंटी ऊंटवाल को 69109 कुल मत मिले। कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को 70686 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 1577 वोट से आगे रहे।

आगरा-मालवा के 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज बंटी ऊंटवाल को 58426 कुल मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े को 58874कुल वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 448 वोटों से आगे चल हैं।

परिणाम : मांधाता (खंडवा)

भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल ने 21621 मतों से कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह को शिकस्त दी।

सांवेर (इंदौर)

10वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू से 18341 मतों से आगे।

हाटपीपल्या (देवास)

दसवें राउंड में मनोज चौधरी (भाजपा) 10464 मतों से राजवीरसिंह बघेल (कांग्रेस) से आगे।

आगर (आगर-मालवा)

13वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 810 वोटों से भाजपा उम्मीदवार मनोज ऊंटवाल से आगे।

सुवासरा (मंदसौर)

भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार से 29440 मतों से आगे।

बदनावर (धार)

16वें राउंड में भाजपा के राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 25891 मतों से कांग्रेस के कमलसिंह पटेल आगे।

नेपानगर (बुरहानपुर)

15वें राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 17138 मतों से कांग्रेस के रामकिशन पटेल से आगे।

बुरहानपुर में मतगणना स्थल पहुंची भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर, 15 राउंड तक जीत पर विक्ट्री दिखाकर जताई खुशी।

E-Paper