मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़ने की होड़ में, पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं:सुखबीर बादल

तरनतारन। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि की प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। लूटमार की वारदातों में इजाफा होने से आम जनता दहशत में हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल है और मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़ने की ताक में हैं।

सुखबीर सिंह बादल यहां पूर्व सांसद और शिअद के वरिष्ठ नेता मेजर सिंह ऊबोके के देहांत पर परिवार से दुख जाहिर करने आए थे। सुखबीर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह न तो किसी मंत्री को मिलते है और न ही किसी नेता को दिखाई देते हैं। गुरु नगरी तरनतारन की सड़कें टूटी हुई हैं। ऐसा हाल पहले कभी भी नहीं देखा गया। राज्य सरकार का दिवालिया निकल चुका है और सरकार के मंत्री और विधायक भागने का मौका ढूंढ रहें है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को बुरी तरह से नकार चुकी है।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की जनता के साथ कैप्टन ने धोखा किया है। शिअद का ग्राफ तेजी मजबूत हो रहा है। सौ साल पुरानी इस पार्टी का इतिहास कुर्बानी भरा है। मेजर सिंह ऊबोके ने भी शिअद को समर्पित होकर पंजाब की सेवा की थी ऐसे नेता शिअद के लिए अनमोल खजाने की तरह है। किसान मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद करने वाले कानून लाकर पंजाब के साथ धोखा किया है, मगर शिअद इस मामले पर पूरी तरह से किसानों की लडाई लड़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि हरसिमरत कौर बादल का केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा हो या भाजपा के साथ सियासी गठबंधन तोडना, इस मामले पर शिअद ने पंजाब के किसानों का समर्थन करके फर्ज पूरा किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रनीके, विरसा सिंह वल्टोहा, वीर सिंह लोपोके, हरमीत सिंह संधू, गुरप्रताप सिंह टिक्का, तलबीर सिंह गिल,मनोज कुमार टिम्मा, रणजीत सिंह चीमा दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, रमनदीप सिंह भरोवाल , इकबाल सिंह संधू , बलजीत सिंह गिल, सरबजीत सिंह लाली, दीपक कैरों, सूरज शर्मा मैजूद थे।

E-Paper