इस गाने के बाद ही अलग हुए थे पवन और अक्षरा सिंह

लखनऊ। जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार की बात आती है तो उसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम जरूर आता है। इन दोनों की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। शायद इसी का नतीजा है जो इनके गाने आये दिन यूट्यूब ट्रेंड करते रहते हैं। इन दोनों जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं।

ऐसे में इनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने के बाद ही अक्षरा और पवन अलग हो गए थे जिसके बाद इन दोनों ने आजतक एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। इस गाने के बोल हैं ‘बबुआन के जान हाउ हो’। ये गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशयल चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक मानी जाती थी। फैंस को अब भी इन दोनों के एक साथ नजर आने का इंतजार है।

E-Paper