जानें आज का राशिफल, प्यार और रोमांस का मिलेगा नया मौका

आज दिनांक 8 नवंबर 2020 और दिन रविवार (Raviwar ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि
स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन कड़ी मेहनत करने वाला होगा। मित्रों के साथ आज पार्टी कर सकते है। आज आप सुख-सुविधा और मनोरंजन के नाम पर भी आप ज्यादा पैसा खर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये आज आपका परिश्रम रंग लायेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज बच्चे अपने पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनकी यह सफलता आपको प्रसन्नता देगी। प्रेम जीवन में आपका रिश्ता साथी के साथ से मज़बूत होता जाएगा,विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

मिथुन राशि
आज आप पूरा दिन आज आप व्यस्त रहेंगे। किसी व्यापारिक योजना को सफल बनाने के लिये आपको आज मित्रों के सहयोग की जरुरत पड़ सकती है। आज परिवार की सहायता मिल सकती है। आज वाहन संबंधी खर्चा भी होने के योग बन रहे हैं।,दाम्पत्य जीवन के सुख की पूर्णता रहेगी,संतान सुख रहेगा।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा

कर्क राशि
स्वास्थ्य में आपको आज किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी। किसी प्रकार के आर्थिक नुक़सान की संभावना बन रही है। अतःआपको आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। परिवार के मामले में आपके निर्णय कम ठीक होंगे। प्रेम जीवन का साथी आपके लिये आज कोई उपहार ला सकता है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि
आज अचानक घर में अतिथि आगमन हो सकता है। घरेलू जीवन के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज की ग्रह स्थिति आपको शान्ति और मानसिक शान्ति देगा। निजी सम्बन्धों को लेकर आज आपके मन में संदेह हो सकता है। जिससे विश्वास की कमी हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिये दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि
आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ निराश हो सकते है किन्तु शाम तक स्थिति शाम तक ठीक हो जायेगी। आज आपको सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। नए निवेश के लिए समय आपके पक्ष में है आप सामाजिक कार्यों के लिए धन और समय दे सकते हैं। गृहस्थ जीवन का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी

तुला राशि
आर्थिक स्थिति को लेकर मन में निश्चिन्तता रहेगी। शादीशुदा जातक आज किसी घरेलू जरुरत की सामग्री की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन की गाड़ी सुचारु रुप से चलती रहेगी। शिक्षा को लेकर आज आपका दिन अच्छा रहेगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि
आज सामाजिक व जनसेवा के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। मानसिक रूप से सुख-शांति वाला समय चल रहा है। सार्वजनिक जीवन में आज आपको कुछ समय देना पड़ सकता है। व्यापार के लिये आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के लिये आज आपको धन की व्यवस्था हो जायेगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुद का कुछ काम शुरू करने का हो सकता है। कमर दर्द से संबंधित कोई बीमारी उत्पन्न हो सकती है। आज वाहन संबंधी खर्चा भी होने के योग बन रहे हैं। शिक्षा के लिये आज किसी विदेश के विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते है। परिवार के लोग सहयोग करेंगे।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-बादामी

मकर राशि
हेल्थ के प्रति आज आप अनुशासित रहेंगे। इलेक्ट्रिक के सामान बेचने वालो के लिये आज अच्छा मुनाफा वाला दिन हो सकता है। आज आपको सुख-सुविधा और मनोरंजन के नाम पर भी आप ज्यादा पैसा खर्चा कर सकते हैं। अविवाहितों के लिये विवाह के प्रसत्व मिल सकते है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-काला

कुंभ राशि
माता पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कोर्ट के मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। अगर भूमि-मकान से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपके साथ चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला

मीन राशि
आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। कन्या संतान के लिये आप अधिक चिन्तित रह सकते हैं। धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी आपको वापिस मिल सकता है। प्रेम के लिये आज आपका दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा

E-Paper