नवगछिया में सीएम नितीश की घोषणा, युवाओं को रोजगार के लिए बनेगा मेगा स्कील सेंटर

भागलपुर। नवगछिया के साहू परबत्ता में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा युवाओ को रोजगार से जोडऩे के लिए मेगा स्कील सेंटर बनाया जायेगा। इससे राज्य के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। दूसरे राज्य के लोग भी काम करने के लिए बिहार आएंगे। स्वास्थ्य विभाग को और बेहतर बनाया जायेगा। पशु चिकित्सा के लिए भी पशु अस्पताल बनेगा। इसके लिए लगाता काम किया जा रहा है।

महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर-

सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे शासन काल में महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हुई है। पंचायतों और शहरी निकायों में राज्य की महिलाओ को 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया है। महिलाएं जनप्रतिनिधि बनकर अच्छे से कार्य कर रही है। राजद के 15 वर्षो के शासन काल में केवल 90 हजार लोगों को रोजगार दिया गया। तेजस्वी यादव आज 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात करते है। उस समय शिक्षा की स्थिति काफी खराब थी। बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। इसमे अल्पसंख्यक एवं दलित के बच्चों की संख्या काफी अधिक थी। इन बच्चों को स्कूल से जोडऩे के लिए तालिमी मरकज एवं टोला सेवक का गठन किया गया।

बच्चों के लिए साइकिल और पोषाक योजना की शुरुआत की-

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के बच्चे कपड़े नहीं रहने के कारण स्कूल नहीं जा पाते थे। इसके लिए पोशाक योजना शुरु की गई है। छात्र छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साईकिल दिया गया।आज मैट्रिक में लड़का से अधिक लड़कियों ने परीक्षा दिया। आगे मौका मिला तो विकसित बिहार को बनायेंगें। नवगछिया को जिला बनाने का अश्वासन दिया। विक्रमशिला सेतु के सामंतर फोर लेन पुल का शिलान्यास किया गया। इस क्षेत्र के और भी काम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना विकास हुआ है उसे और आगे बढ़ाया जाएगा।

E-Paper