जानें आज का राशिफल, इन राशि वालों के विरोधी होंगे परास्त, किस्मत भी दे रही साथ

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2020 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि
धन की कमी नहीं होगी। सब काम समय से होते जाएंगे। स्वजनों के साथ आपके प्रति आपका रवैया कुछ रुखा रुखा रह सकती है। ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले शिक्षकों के लिए दिन तकनीकी परेशानियो से भरा रहने वाला है। किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिये। दांपत्य सुख की कमी रहेगी।प्रेम के लिये दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-लाल

वृषभ राशि
स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी भी आज ठीक हो जायेगी। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे काम करना आज हानिकारक हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के लिये दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-गुलाबी

मिथुन राशि
आज आप कोई मेडिकल ट्रीटमेन्ट लेने के लिये अस्पताल जाना पड़ सकता है। आज नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई संस्थान से आर्थिक सहायता मिल सकती है। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज से सरोकार रखने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में सबकुछ ठीक चलेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी

कर्क राशि
सरवाईकल की समस्या से पीड़ित रह सकते हैं। आपके आलस की वजह से आपके कार्य में बाधा आ सकती है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आज काम करने में कुछ असहजता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम के लिये आज आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिसे आपको स्वीकार कर लेना चाहिये।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि
कला और संगीत आदि के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज कुछ लोगों के कारण आपके प्रेम के रिश्तों में तनाव होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज किसी तरह के परिवारिक विवाद की स्थिति से आपको बचना चाहिए, क्यूंकि इसमें हर प्रकार से नुकसान आपका ही है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि
पैतृक सम्पत्ति के विवाद उभर सकते है, किन्तु आज नए काम के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। जिससे आपके रिश्ते पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। प्रेमी युगल आज शादी का विचार बना सकते हैं। संतान के शिक्षण व्यवस्था को लेकर मन में चिन्ता रह सकती है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा

तुला राशि
आज शारीरिक श्रम की अधिकता रहेगी। जिससे शारीरिक शिथिलता आ सकती है। मन के अंदर किसी के प्रति अधिक क्रोध की भावना आ सकती है। परिवार और नौकरी में दोनों में उलझन रहने वाली है। आज आपको शांत मन से काम करने की जरूरत है। खेल जगत के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि
शरीर में अकड़न और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने आफिस में कुछ विरोध झेलना पड़ सकता है। सगे सम्बन्धियों के लिये आज कुछ गिफ्ट ला सकते हैं। विदेश में रहने वाले परिजन की तरफ से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। संतान के साथ आज आप शिक्षण कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि
शारारिक और मानसिक स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन की प्रप्ति के प्रयास सफल होंगे। सुख के साधनों को जुटाने की इच्छा प्रबल होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। आज दूर की यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला

मकर राशि
धन की स्थिति कुछ चिन्ताजनक रह सकती है। आज व्यापार किसी साझेदार की लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड सकता है।सरकारी पक्ष से मिलने वाले सहयोग में विलम्ब हो सकता है। आपको वैकल्पिक व्यस्था रखनी होगी। प्रेम के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। महिलावर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-ग्रे

कुंभ राशि
मधुमेह से पीडित लोगों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज व्यापारियों को विशेष लाभ के प्रप्ति के अवसर मिलेंगे। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को आज झटका लग सकता है। शादी-शुदा जातकों को परिवार का सुख और सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला

मीन राशि
स्वास्थ्य के लिये आज आपको दवाओं का सहारा लेना पड सकता है। अर्थ की स्थिति ठीक रहने वाली है। आज गृहिणियों के लिए दिन व्यस्तता वाला रह सकता है। हवाई यात्रा करनी पड सकती है। आज नृत्य संगीत में रुचि रखने वालों के लिये मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। शादीशुदा और प्रेम दोनों लाईफ आज अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-केसरिया

E-Paper