गौरव आदर्श की एक्टिंग ने मचाई धूम, प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पर पड़े भारी

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यूट्यूब पर ट्रेलर के वीडियो को खूब देखा जा रहा है। ट्रेलर में आदर्श गौरव की महत्वपूर्ण की भूमिका नजर आई, जिन्होंने फिल्म में राजकुमार के ड्राइवर बलराम का रोल प्ले किया है। आदर्श की परफॉर्मेंस को जमकर सराहा जा रहा है।

ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव एनआरआई कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। प्रियंका के किरदार का नाम पिंकी है जबकि राजकुमार राव ने अशोक की भूमिका निभाई है। दोनों सितारों के अलावा आदर्श ने अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया है। बलराम गलत रास्ते पर चलकर और अपनी चालबाजी से बड़ा आदमी बन जाता है। ट्रेलर के आखिर में आदर्श का जो लुक नजर आता है वह काफी चौंकाने वाला है।

बताा दें कि यह फिल्म अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है, जिसका नाम द व्हाइट टाइगर है। यह नॉवेल साल 2008 में पब्लिश हुआ था और इसने द व्हाइट टाइगर नॉवल ने 40वां बुकर प्राइज जीता था। फिल्म द व्हाइट टाइगर नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी, 2021 को स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी ने किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक ट्रेलर पोस्टर शेयर कर बताया कि वह इस फिल्म में काम करके बहुत खुश हैं। यह फिल्म दिसंबर में कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

E-Paper