चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा 3 बातों का रखना चाहिए ख्याल, तरक्की का रास्ता हो जाता है आसान

आचार्य चाणक्य ने सफलता हासिल करने के लिए नीति शास्त्र में कई नीतियां बताई हैं। तरक्की का रास्ता आसान करने के लिए हर इंसान में जीवन में तीन बातों का ख्याल करना चाहिए। जानिए आचार्य चाणक्य की ये तीन अहम नीतियां-

  1. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी हार नहीं माननी चाहिए। तरक्की पाने के लिए व्यक्ति को कोशिश करते रहना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, जब तक इंसान में साहस नहीं दिखता, तक वह जीवन के रेस में सफलता हासिल नहीं कर पाता है। आचार्य चाणक्य का मानना है किस्मत के भरोसे न बैठकर मेहनत करते रहना चाहिए। क्या पता किस्मत में जो न लिखा हो वह कोशिश करने से हासिल हो जाए।
  2. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को राशि और भाग्य की बजाए कर्म पर भरोसा करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि राम और रावण दोनों एक ही राशि के थे, लेकिन उन्हें कर्मों के हिसाब से फल मिलता था। चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान का बुरे वक्त में उपहास नहीं उड़ाना चाहिए, क्योंकि वक्त बदलने में देर नहीं लगती है। चाणक्य कहते हैं कि कोयला भी धीरे-धीरे हीरा बन जाता है।
  3. नीति शास्त्र के अनुसार, कामयाब और सफल जीवन व्यतीत करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के बहरा हो जाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को दुनिया की उस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जिससे आत्मविश्वास कम होता हो। चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति कभी अपनी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि सभी का समय अलग-अलग होता है।
E-Paper