पीले कछुए के बाद वायरल हो रहीं हैं सफ़ेद कछुए की तस्वीरें

आज के समय में सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब हाल ही में भी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो लोगों को हैरान कर रही है। जी दरअसल यह तस्वीर एक कछुए की है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना बीच पर कुछ स्वयंसेवकों को एक दुर्लभ समुद्री सफेद कछुआ नजर आया है। बताया जा रहा है कियावा आइलैंड टर्टल पोर्टल से जुड़े लोगों ने सबसे पहले इस नन्हें कछुए को देखा। वह रेत में रेंग रहा था और उनका कहना है शायद वह अपने रहने के ठिकाने को खोज रहा था।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि विश्व में कुल कछुओं की 260 प्रजातियां पाई जाती हैं और विश्व में पाई जाने वाली 260 प्रजातियों में से 85 प्रजातियां एशिया में मिलते हैं। वैसे इनमें से 28 प्रजातियां भारत में मिलती हैं। आपको हम यह भी बता दें कि यूपी में 14 प्रजातियां पानी में पाई जाती हैं और एक प्रजाति जमीन पर मिलती है। इस समय तेजी से खत्म हो रहे कछुओं की कई प्रजातियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं संरक्षण समितियों ने रेड लिस्ट व वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की सूची में शामिल किया है। आप जानते ही होंगे भारत में भी एक बड़ी संख्या में कछुए मिलते हैं।

वैसे आपको याद हो तो बीते रविवार को बालासोर में भी एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला था। उस कछुए का रंग सामान्य कछुए से बिलकुल अलग था और उसे पीले रंग का बताया जा रहा था। वैसे अब तक कई ऐसे कछुए मिल चुके हैं जो सामन्य से बिलकुल अलग दिखाई पड़ते हैं। फिलहाल जो सफ़ेद कछुआ मिला उस कछुए को लोगों ने आनुवंशिक समस्या का शिकार बताया है, जिसे ल्यूसिज्म कहते है। इस आनुवंशिक समस्या की वजह से किसी जानवर की त्वचा का रंग हल्का या चित्तीदार हो जाता है। फिलहाल इस कछुए के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

E-Paper