पूर्वी चंपारण के चकिया में राजद पर तंज, मोदी ने लालू के लालटेन युग से निकालकर एलइडी युग मे पहुंचा दिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम चंपारण के बेतिया के बाद अब पूर्वी चंपारण के चकिया गांधी मैदान पहुंच गए हैं। यहां इनका संबोधन शुरू हो गया है। इससे पहले बेतिया में उन्होंने कांग्रेस व राजद को निशाने पर रखा। मोदी सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया। कोरोना काल में किए गए उपायों की चर्चा की। यहां हर पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ –

04: 32 बजे : केंद्र की मोदी सरकार ने 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर 55 करोड़ जनता को दिया है। 

04: 30 बजे : पूर्वी चंपारण को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का तोहफा।

04: 25 बजे : कुल 1 लाख 24 हज़ार आठ सौ बावन करोड़ रुपये 5 साल में बिहार को दिए गए। 

04: 20 बजे : सूबे में बिजली की स्थिति में सुधार के लिए 16130 करोड़ रुपये दिए गए। इसका असर गांवों में दिख भी रहा है। 

04: 15 बजे : बोले, स्वास्थ्य के लिए 600 करोड़ रुपये केंद्र ने दिया बिहार को।

04: 10 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन शुरू। 

04: 05 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पिपरा से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह,एमएलसी बबलू गुप्ता, कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव आदि मौजूद हैं।

03: 50 बजे : जेपी नड्डा अब थोड़ी देर में चकिया के गांधी मैदान में पहुंचेंगे। 

03: 40 बजे : भाजपा कार्यकर्ता भी बेसब्री से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने का इंतजार कर रहे।

.03: 25 बजे : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चकिया पहुंचने का इंतजार कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह। 

02: 49 बजे:  बेतिया नगर के रमना मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन समाप्त।

02: 48 बजे: कांग्रेस पर हमला। कहा- पाकिस्तान के मंच पर कांग्रेसी भारत की निंदा कर रहे हैं। यह देश का हित नहीं चाहते। उसका काम लटकाना, अटकाना और भटकाना है। 10 साल बाद यहां आने का मौका मिला है। यहां की एक-एक सड़क घूमी है। आज बेतिया बदल गया है।

02: 47 बजे: पिछली बार बेतिया आया था तो यहां 15 दिन रहा रहा था। यहां सुषमा नीतीश की जनसभा कराई थी। लालू के जमाने में साइकिल भी छीन ली जाती थी। एनडीए को इसलिए वोट देना है क्योंकि ऊपर मोदी और नीचे नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा।

02: 45 बजे: आज भारत प्रतिदिन 15 लाख कोरोना टेस्ट कर रहा है। यहां से 150 देशों को दवाई दी जा रही है। यह भारत की ताकत है। लॉकडाउन के दौरान 80 करोड़ जनता के लिए चावल, दाल व गेहूं की व्यवस्था की गई। 

02: 43 बजे: कोरोना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, कोविड-19 के समय दुनिया ने भारत की तारीफ की। आज स्पेन व फ्रांस जैसे बड़े- बड़े देश असहाय हो गए हैं। लेकिन, पीएम मोदी ने सही समय पर लॉकडाउन लगाकर देश की जनता को बचाया।

02: 39 बजे: नड्डा ने कहा कि बिहार में 60 साल तक एक मेडिकल कॉलेज था। बाद में तीन मेडिकल कॉलेज बने। मोदी सरकार आने के बाद 11 मेडिकल कॉलेज बने। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इससे बड़ा बदलाव होगा।

02: 36 बजे: कहा, पहले लोग अपनी जाति व इलाके के आधार पर वोट मांगते थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे बदल डाला। अब लोग काम के आधार पर वोट मांगने आएंगे।

02: 31 बजे: पीएम मोदी जी ने पहले कहा था कि एक लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज बिहार को दिया जाएगा। तब लालू प्रसाद और विपक्ष के लोगों ने इस जुमला बताया। अब इससे उन्होंने करके दिखा दिया है। 

02: 23 बजे: कहा, उज्ज्वला योजना के माध्यम से बहनों को मुख्यधारा में शामिल किया।

02: 16 बजे: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाषण शुरू।

02: 13 बजे: प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का भाषण शुरू।

 02: 10 बजे: राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे सभा को संबोधि कर रहे। कहा, अंग्रेजों को भगाने के लिए यहीं से आंदोलन शुरू हुआ था। लालू शासन में बिहार में न बिजली थी न पानी। गैस कनेक्शन के लिए सांसद के पीछे दौड़ लगानी पड़ती थी। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ बिहार का विकास। चीजें अब बदल गई हैं।

 02: 04 बजे: बेतिया प्रत्याशी रेणु देवी ने कहा, यह चुनाव 15 साल बनाम 15 साल का है।

02: 00 बजे: बेतिया प्रत्याशी रेणु देवी का भाषण शुरू।

01: 58 बजे नौतन प्रत्याशी नारायण साह ने भोजपुरी में शुरू किया भाषण।

01: 55 बजे : चनपटिया के प्रत्याशी उमाकांत सिंह का भाषण शुरू।

01: 53 बजे : पश्चिम चंपारण जिले के स्थानीय भाजपा प्रत्याशियों का संबोधन।

01: 50 बजे : भाजपा के पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष ने शुरू किया स्वागत भाषण। 

 01:45 बजे : मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया जा रहा है। 

01:40 बजे : मंच पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साथ में हैं प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल।

01:30 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के संकेत मिलने लगे हैं। आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाए देते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर। लग रहे नारे। 

01:25 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पहले मंच पर उपस्थित नेताओं को स्वागत किया जा रहा है।

01:15 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन में अभी देरी है। उससे पहले जदयू के जिलाध्यक्ष रैली को संबोधित कर रहे हैं।

01:00 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। रैली ग्राउंड में प्रवेश करने वालों की सख्त जांच की जा रही है। 

12:45 बजे : सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था। 

E-Paper