इस नन्हे से बच्चे का ये अंदाज बना देगा आपको दीवाना, देंखे वीडियो

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके मन में भी देशभक्ति की आग धधक उठेगी। इस वीडियो में जिस प्रकार एक छोटे बच्चे ने जवानों के सामने परेड की। वह वास्तव में सराहनीय है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि एक छोटा सा बच्चा स्वेटर तथा जूते पहने रोड पर किनारे खड़ा है। जबकि वीडियो को देख कर ऐसा लगता है, मानो उस जगह पर किसी भवन या दफ्तर का निर्माण कार्य चल रहा है। छोटा बच्चा मिट्टी के ढेर के साइड में खड़ा है।

तभी दो जवान उसके समीप आते हैं तथा बच्चे को परेड करने के लिए कहते हैं। इसमें एक जवान को कहते सुना जा रहा है कि तुम्हें मिलना था ना। ओके चलो, अब पैर सावधान करो। यस, अब विश्राम करो, फिर से सावधान करो तथा अब सलाम करो। छोटा बच्चा बहुत सही ढंग से परेड करता है। उस वक़्त दोनों जवान बच्चे को बेहतर जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। वही जवान जितनी बार बच्चे को परेड करने के लिए कहता है। बच्चे की हिम्मत उतनी बढ़ जाती है तथा वह अच्छे ढंग से परेड कर रहा है।

वही बच्चे ने जिस स्टाइल में जवानो को सलामी दी है। उससे स्पष्ट व्यक्त होता है कि बच्चे के मन में सैनिक बनने की तमन्ना है। यह वीडियो लेह के किसी गांव का है, जिसे सैनिक ने अपने फ़ोन में रिकॉर्ड किया है। साथ ही इस वीडियो को इंडियन फारेस्ट सर्विस के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से साझा किया है, जिसे अब तक करीब 80 हजार व्यक्ति देख चुके हैं तथा 2500 व्यक्तियों ने लाइक किया है। वहीं 500 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है, जबकि कई व्यक्तियों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने बच्चे की प्रशंसा की है।

E-Paper