अंडे से निकलते ही बेबी कोबरा ने की ये हैरान कर देने वाली हरकत, देखे वीडियो

आपने कोबरा को तो फन फैलाते हुए काफी बार देखा होगा परन्तु क्या आपने जन्म लेते के साथ ही बेबी कोबरा को फन फैलाते देखा है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अंडे से बाहर आते ही बेबी कोबरा फन मार रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो  लाइफ ऑन अर्थ नाम के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है कि नवजात बेबी किंग कोबरा।

वही यह वीडियो लगभग 24 सेकेंड का है जिसे व्यक्ति बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैसे अंडे से बाहर निकलते हुए बेबी कोबरा बार-बार अपना फन फैला रहा है। केवल इतना ही नहीं फन फैलाने के साथ-साथ वह काटने का भी प्रयास कर रहा है। इसी के साथ इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, तथा खूब वायरल भी किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को देख कर आप काफी हैरान हो जाएंगे, क्योकि जन्म लेते ही कोबरा का रूप सच में आश्चर्यचकित कर देने वाला है।

https://twitter.com/planetpng/status/1306922248910106627?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1306922248910106627%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Fthe-baby-cobra-spread-its-wings-as-soon-as-it-hatched-sc108-nu915-ta915-1405077-1.html

E-Paper