नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

देशभर में आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती मनाई जा रही है। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में उनकी जयंती से एक दिन पहले याद किया था। पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है। पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध और पद्म श्री से सम्मनित कलाकार सुदर्शन पट्टनायक ने भी शहिद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की एक रेत की मूर्ति बनाकर उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयंती के एक दिन पहले मन की बात कार्यक्रम में भहत सिंह को याद करते हुए कहा था कि 28 सितंबर को हम वीर भगत सिंह की जयंती मनाएंगे। ‘ मैं सभी देशवासियों के साथ वीरता की प्रतिमूर्ति शहीद वीर भगत सिंह को नमन करता हूं। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि ऐसी हुकूमत, जिसका दुनिया पर शासन था, लेकिन एक 23 साल के युवक से यह हुकूमत भयभीत हो गयी थी’।

E-Paper