सुशांत सिंह राजपूत केस :- परिवार के वकील का दावा रिया के साथ सुशांत की जिंगदी में हुई परेशानियां

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिह के वकील विकास सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत की जिंदगी में परेशानियां भी आईं। परिवार ने इसे महसूस किया, लेकिन उनके डिप्रेशन (Depression) की जानकारी नहीं थी।

एनसीबी का रिया के घर पर छापा, शौविक हिरासत में

विदित हो कि सुशांत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती तथा उनके भाई व पिता सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया है। इस मामले की जांच सीबीआइ व ईडी के साथ नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) भी कर रहा है। इस मामले के सिलसिले में एनसीबी ने शुक्रवार को रिया के आवास पर छापेमारी की तथा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को ही सुशांत के पिता के वकील ने भी अपना बयान दिया।

साल 2019 तक सुशांत को नहीं थी कोई परेशानी

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार वकील विकास सिंह ने कहा है कि साल 2019 तक सुशांत को कोई परेशानी नहीं थी। रिया चक्रवर्ती के उनकी जिंदगी में आने के साथ उनकी परेशानियां शुरू हो गईं। वे बेचैन रहने लगे, जिसे परिवार ने उनका तनाव समझा और उनकी मदद भी की। लेकिन परिवार को सुशांत के बायपोलर डिजार्डर या डिप्रेशन की कोई जानकारी नहीं थी।

क्‍या है पूरा घटनाक्रम, जानिए

विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत बीते 14 जून को मुंबई स्थित उनके फ्लैट में हो गई थी। इस मामले की मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्‍ट सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआइआर दर्ज करा बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार सहित कुछ अन्‍य लोगों पर प्रताड़ना, सुसाइड के लिए उकसाने, ब्‍लैकमेल व धन उगाही आदि के आरोप लगाए। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच ईडी तो इसमें मिले ड्रग एंगल की जांच एनसीबी कर रही है।

 

E-Paper