लखनऊ के कोविड अस्पतालों में भर्ती 19 मरीजों की थमी सांसें, 621 मरीजों में मिला कोरोना वायरस

कोरोना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब दिनों दिन मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा हैे। 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसमें पांच दूसरे जनपदों के मरीज हैं। वहीं 621 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। शहर में फैजाबाद रोड के तिवारीपुर निवासी 48 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। वहीं आलमबाग के 63 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दरम्यान सांसें थम गईं। वहीं निजी मेडिकल कॉलेज में ही सआदतगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा बालागंज के 42 वर्षीय पुरुष, काकोरी के क्षेत्र 63 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न अस्पतालों में लखनऊ निवासी14 मरीजों की कोरोना ने जान लेली है। इसके अलावा केजीएमयू में गैर जनपदों के पांच मरीजों की सांसें थम गई हैं।

470 मरीज हुए डिस्चार्ज

शहर में 470 मरीज डिस्चार्ज हुए। यह केजीएमयू, पीजीआइ, लोहिया, लोकबंधु, आरएसएम समेत अन्य कोविड अस्पताल में भर्ती थे। वायरस से जंग जीतने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। यह सात दिन तक क्वारंटाइन में रहेंगे।

केजीएमयू में गैर जनपदों के मरीजों की मौत

  • सीतापुर के 71 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। मरीज को 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
  • बस्ती निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत हाे गई। इन्हें आठ अगस्त को भर्ती कराया गया था।
  • विशनपुर के 65 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। मरीज को 27 जुलाई को भर्ती कराया गया था।
  • शाहजहांपुर निवासी 71 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। मरीज को11 अगस्त को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था।
  • नरसिंहपुर के 75 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। इन्हें 12 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

 

E-Paper