बीते 24 घंटे में लगभग 67 हजार मामलों की पुष्टि, 8 लाख से भी अधिक हुए टेस्ट

 भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 23 लाख 96 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 47 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना के 66 हजार 999 मामले सामने आ गए हैं और 942 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान सर्वाधिक आठ लाख 30 हजार 391 टेस्ट हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 23 लाख 96 हजार 638 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 53 हजार 622 एक्टिव केस है। वहीं 16 लाख 95 हजार 982 मरीज ठीक हो गए हैं। 47 हजार 033 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 70.77 फीसद और मृत्यु दर 1.96 फीसद है।

महाराष्ट्र में  एक लाख 47 हजार एक्टिव केस

E-Paper