ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 19 नई मौतों के साथ 331 नए मामले दर्ज,

ऑस्ट्रेलिया की दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले विक्टोरिया राज्य में मंगलवार को 19 लोगों की मौत के साथ 331 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विक्टोरिया ने पिछले सप्ताह छह सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था। ऑस्ट्रेलिया में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 21,397 तक पहुंच गया है वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 313 तक पहुंच गया है।

चीन के वुहान से फैले इस जानलेवा वायरस से सभी पूरी दुनिया परेशान है। इस वक्त सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से बचने के लिए एहतियात अपना रहे हैं। फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है।

वैश्विक स्तर पर 2 करोड़ के पार संक्रमित मामले दर्ज हो गए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 7 लाख 33 हजार के पार पहुंच गया है। अकेले अमेरिका में 50 लाख 83 हजार से ज्यादा मामले है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 62 हजार के पार पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख 57 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है।

तीसरे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। यहां पर 44 हजार के पार मौत का आंकड़ा पहुंच गया है। वही संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गई है। भारत के बाद चौथे नंबर पर संक्रमित देश रूस है। यहां पर 8 लाख 92 हजार के पार मामले हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। रूस के बाद साउथ अफ्रीका, मेक्सिको और पेरु जैसे देश सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।

E-Paper