राममंदिर के शिलान्यास में लगा है मतुआ संप्रदाय की मिट्टी: विहिप

विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के लिए मिट्टी भेजने पर पश्चिम बंगाल के मतुआ संप्रदाय का आभार जताया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के अनुसार मतुआ संप्रदाय की भेजी गई मिट्टी को शिलान्यास में उपयोग किया गया था।

आलोक कुमार के अनुसार, पश्चिम बंगाल में यह अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी कि अनुसूचित जाति से आने के कारण मतुआ संप्रदाय की ओर से भेजी गई मिट्टी का शिलान्यास में उपयोग नहीं किया गया था। विहिप के अनुसार शिलान्यास के लिए पाकिस्तान से भी 10 स्थानों से मिट्टी आई थी। मतुआ संप्रदाय की भेजी गई मिट्टी के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम सबके हैं और किसी में भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने मिट्टी भेजने का आभार जताते हुए मतुआ संप्रदाय से आने वाले पश्चिम बंगाल के सांसद शांतनु ठाकुर को भूमिपूजन का प्रसाद प्रदान किया। शांतनु ठाकुर ने कहा कि उनके संप्रदाय के लोग श्रीराम को अपना मानते हैं और इसी लिए शिलान्यास के लिए विशेष रूप से मिट्टी भेजी थी।

E-Paper