राम मंदिर भूमि पूजन के उत्साह को देख भगवान राम के रंग में रंगा अमेरिका, भारतीयों ने लहराता दिखा भगवा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से पहले पूरा अमेरिका भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसके लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जोरदार तैयारी की है। भारतीय-एमेरिकी लोगों ने वॉशिंगटन डीसी में ऐसे खुशी जाहिर करते हुए भगवा झंडा लहराया और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस शुभ अवसर पर अमेरिका के मंदिरों में विशेषष पूजा और प्रार्थनाएं की जाएंगी। इस दौरान राम मंदिर की थ्री-डी छवियां दिखाने वाली झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि वे दीप भी जलाएंगे।

वाशिंगटन डीसी और उसके आसपास एलईडी डिस्प्ले वाली झांकी कैपिटल हिल एवं व्हाइट हाउस के आसपास जाएगी। हिदू मंदिर एग्जीक्यूटिव्स कांफ्रेंस और हिदू मंदिर प्राइस्ट्स कांफ्रेंस ने तो पूरे अमेरिका में सामूहिक प्रार्थना करने की अपील की है।

E-Paper