बीते 24 घंटे में 57 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि, रिकवरी रेट 64.53 फीसद हुई

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर जारी है। देश में कोरोना के अब तक लगभग 17 लाख मामले सामने आ गए हैं। वहीं साढ़े 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 57 हजार 117 मामले सामने आ गए हैं और 764 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान पांच लाख 25 हजार 689 सैंपल टेस्ट हुए हैं। लगातार तीसरे दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना के कुल 16 लाख 95 हजार 988 मामले सामने आ गए हैं। वहीं 10, लाख 94 हजार 374 मरीज ठीक हो गए हैं और 36 हजार 511 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कोरोना के एक करोड़ 93 लाख 58 हजार 659 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। वहीं रिकवरी रेट 64.53 फीसद हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अभी तक चार लाख 22 हजार 118 मामलों की पुष्टि हो गई है। अब तक दो लाख 56 हजार 158 मरीज स्‍वस्‍थ हो गए हैं और एक लाख 50 हजार 662 एक्टिव केस हैं। वहीं 14 हजार 994  लोगों की मौत हो गई है।  पिछले 24 घंटे में यहां 10 हजार 320 नए मामले सामने आए हैं और 265 लोगों मौत हो गई है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि

वहीं तमिलनाडु में कोरोना के दो लाख 45 हजार 859 मामले सामने आ गए गए हैं। यहां  57 हजार 968 एक्टिव केस है। एक लाख 83 हजार 956 मरीज ठीक हो गए हैं और 3,935 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5,881 मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,843 मामले सामने आए 

कर्नाटक में कोरोना वायरस के एक लाख 24 हजार 115 मामले सामने आ गए हैं। यहां 72,013 एक्टिव केस हैं। वहीं 49 हजार 788 मरीज ठीक हो गए हैं और 2314 लोगों की मौत हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 5,843 मामले सामने आए और 2,314 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में एक लाख 35 हजार से ज्यादा मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस के एक लाख 35 हजार 571 मामले सामने आ गए हैं। यहां 10 हजार 705 एक्टिव केस है और एक लाख 20 हजार 930 मरीज ठीक हो गए हैं। 3963 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना के 85 हजार 461 मामले सामने आ गए हैं। यहां 34 हजार 968 एक्टिव केस है। 48 हजार 863 मरीज ठीक हो गए हैं और 1630 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में 51 हजार 233 मामले सामने आ गए हैं। यहां 17 हजार 579 एक्टिव केस है। वहीं 33 हजार 358 मरीज ठीक हो गए हैं और 296 लोगों की मौत हो गई है।

E-Paper