Mi Band 4C भारतीय बाजार में दे सकती है दस्तक, जानें इसकी कीमत

Xiaomi ने पिछले दिनों अपनी Mi Band 4C को मलेशिया में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस वियरेबल डिवाइस को ताइवान में भी लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकती है। Mi Band 4C में की खासियत इसमें उपयोग की गई बैटरी है जो कि सिंगल में 14 दिनों का बैकअप प्रदान कर सकती है। इसके अलावा यूजर्स को हार्ट रेट मॉनिटर फीचर मिलेगी जो कि 24 घंटे आपके हार्ट रेट पर नजर बनाए रखेगा।

Mi Band 4C की कीमत

ताइवान में Mi Band 4C को TWD 495 यानि करीब 1,300 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें ग्रेफाइट ब्लैक, डीप ब्लू, ओलिव ग्रीन और वाइब्रेंट ओरेंज कलर शामिल हैं। हालांकि, अभी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में Mi Band 4C के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

Mi Band 4C के फीचर्स

Mi Band 4C में 1.08 इंच की कलर्ड टच स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 128×220 पिक्सल है और यह डिवाइस 2D टेंपर्ड ग्लास के साथ आती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 130mAh की बैटटरी दी गई है जो कि 14 दिनों का बैकअप प्रदान करने में सक्षम है। इस डिवाइस का वजन 13 ग्राम है और यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसे एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म से कनेक्ट किया जा सकता है।

Mi Band 4C में 5 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए है, इसमें रनिंग, साइ​किलिंग, एक्सरसाइज, फास्ट वॉकिंग और ट्रेडमिल शामिल हैं। खास बात है कि इसमें उपयोग किया गया हार्ट रेट मॉनिटर फीचर 24 घंटे यूजर्स के हार्ट पर अपनी नजर रखेगा। इसके अलावा यूजर्स इस वियरेबल डिवाइस की मदद से कॉल्स, ऐप्स और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए यूजर्स इसे डायरेक्ट यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट कर सकते हैं।

E-Paper