सीतापुर राजस्व अभिलेखों मे गरीब जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर उसकी संपत्ति को हड़पने का किया प्रयास

सीतापुर राजस्व अभिलेखों मे गरीब जीवित व्यक्ति को किस तरह से मृतक दिखाकर उसकी संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया जाता है। जिससे उसका पूरा जीवन कानून की जटिलताओं के बाद भी वह व्यक्ति अपने को जीवित साबित करने के कैसे-कैसे संघर्ष करता है। इस सच्चाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के जरिये छायांकन करने के लिए फ़िल्म निर्देशक सतीश कौशिक ने बिसवां तहसील भवन, बिसवां की पुरानी मंगरहिया बाजार व ग्राम कंदुनी मे फ़िल्म का छायांकन करने के लिए चयनित स्थानों का गुरुवार को निरीक्षण किया।

सम्भावना है कि जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग चयनित स्थानों पर की जायेगी। फ़िल्म के निर्देशक कौशिक के साथ कंदुनी स्टेट के शरद चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने शारदा नहर के पास के कुछ स्थानों को भी देखा है।

E-Paper