भारत में Oppo Watch होगी लॉन्च जुलाई तक, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

चीनी की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जुलाई माह में Oppo Watch की लॉन्चिंग कर सकती है। वॉच को Oppo Reno 4 Pro के साथ ही पेश किया जाएगा। Oppo Reno 4 सीरीज को भारत में जुलाई माह के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo वॉच को बीते मार्च माह में चीन में Oppo Find X2 सीरीज के साथ पेश किया गया था। वहीं भारत में Find X2 सीरीज को जून माह में पेश किया गया था। Oppo Watch का मुकाबला भारत में Apple Watch से हो सकता है। बता दें कि Apple Watch की तरह Oppo Watch में भी कर्व्ड डिस्पले दिया जा सकता है।

Oppo Watch की संभावित कीमत

कंपनी ने Oppo watch की कीमत का ऐलान अधिकारिक तौर पर नहीं किया है। लेकिन चीन में लॉन्च 41mm वेरिएंट के प्राइस के हिसाब से भारत में Oppo Watch को 16,000 रुपए की कीमत में पेश किया जाएगा। वही कंपनी 46mm वेरिएंट को दो ऑप्शन एल्यूमिनियम और स्टील में पेश कर सकती है। इन वेरिएंट की कीमत 21,500 रुपए हो सकती है।

Oppo Watch स्पेसिफिकेशन

Oppo Watch Sport में कर्व्ड फ्लेक्शिबल एमोलेड डिस्पले दिया गया है, जो राइट साइड दो फिजिकल बटन के साथ आएगी। वॉच में Qualcomm Snapdragon Wear 2500 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे 1GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। वॉच का 41mm वेरिएंट 1.6 इंच स्कवॉयर डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 320/360 है। वहीं 46mm मॉडल 1.9 इंच डिस्पले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 402/476 है। 46mm मॉडल 5ATM वॉटर रजिस्टेंस रेटिंग और 41mm ऑप्शन 3ATM के साथ आता है। मतलब Oppo Watch जल्द पानी और धूल में खराब नहीं होगी। ओप्पो वॉच स्लीप पैटर्न और हर्ट रेट पैटर्न को मॉनिटर करता है। साथ ही इसमें ई-सिम सपोर्ट मिलता है। यह वॉच VOOC फ्लैश चार्जर टेक्नोलॉजी के साथ आता है।  हालांकि कंपनी ने Oppo Watch के बैटरी पैक के बारे में फिलहाल कोई कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।

E-Paper